प्रतापपुर मुनादी।।
कोरोना के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक 610 लोगों को होम क्वारेंटाइन में रखा हुआ है, जिनपर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसमें राहत देने वाली बात यह है कि सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
प्रतापपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन अभी तक 610 लोगों को होम क्वारेंटाइन में रखा हुआ है। बाहर से यात्रा करके आने वाले इन सभी लोगों पर स्वास्थ्य अमला लगातार निगरानी रखे हुए है। इसमे सुकून देने वाली बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग को इसमें किसी भी मरीज में ऐसे लक्षण परिलक्षित नहीं हुए है, जिससे इनमें किसी संक्रमण की आशंका व्यक्त की जा सके। इनमें से आधे के लगभग ऐसे मरीज भी है, जो 14 दिन के क्वारेंटाइन की अवधि पूर्ण करने के कगार पर है।
इधर मिली जानकारी के अनुसार होम क्वारेंटाइन में रखे कुछ लोगों के घर से बाहर आने पर ग्रामीणों द्वारा हंगामा करने की भी खबरें आ रही है, जिसपर पुलिस अमला लगातार नजर रखे हुए है। ऐसा ही एक मामला केरता व बोझा में आने पर खड़गवां चौकी प्रभारी अजहरुद्दीन मौके पर पहुंचे थे, लेकिन ऐसी स्थिति नहीं पाए जाने पर वे ग्रामीणों को समझा कर वापस आ गए।

