बलरामपुर राजपुर मुनादी।।
लॉक डाउन में भी सड़क हादसों का दौर थम नही रहा ।अभी अभी खबर आ रही है कि रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना अंतर्गत झींगों सागौन जंगल के पास पिकअप ने बाइक सवार पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे सिविलियन की अस्पताल पहुँचते पहुँचते मौत हो जाने की खबर है वही एक अभी भी घायल है ।उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार पिकअप अम्बिकापुर से बलरामपुर की ओर जा रही थी तभी राजपुर की ओर से आ रहे 3 बाईक सवार पुलिसकर्मियों को पिकअप ने ऐसी ठोकर मारी कि एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई जिसका नाम कवि कुमार चौहान बताया जा रहा है । आरक्षक का नाम मनबोध तथा घायल सिविलियन का नाम राजेंद्र कश्यप उर्फ छोटू कश्यप को प्राथमिक उपचार के बाद अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था लेकिन , खबर आ रही है कि रेफर किये गए सिविलियन राजेंद्र उर्फ छोटू कश्यप की भी उपचार दौरान मृत्यु हो चुकी है।
सड़क हादसे के बाद राजपुर पुलिस ने पिकअप को पकड़ने में सफलता हासिल की है लेकिन चालक मौके से फरार हो गया.. पुलिस जांच में जुटी है।

