सिमडेगा (झारखण्ड) मुनादी//
जशपुर जिले से सटे झारखण्ड सिमडेगा जिले के कुटमा कच्छार क्षेत्र में महुआ बीनने को लेकर दो परिवारों के बीच हुई मार पीट में 4 की मौत होने की खबर आ रही है।घटना गुरुवार की बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक घटना सिमडेगा जिले के कुरडेग थाना क्षेत्र के कुटमाकच्छ क्षेत्र हुवाडीह बस्ती में घटित हुई है।इस घटना से जुड़े 5 लोगों को पूलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आ रही खबरों के मुताबिक कुटमाक्छार महुआ टोली में गुरुवार को सुबह 6 बजे के लगभग में दो परिवारों के बीच विवाद हो गया विवाद के दौरान दोनों परिवार के लोग गुस्से में आकर एक दूसरे पर टांगी दौली साबल से वार करने लगे. जिससे एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को कुरडेग अस्पताल लाया गया जहां 2 घायल व्यक्तियों की मौत हो गई. जबकि एक अन्य गंभीर व्यक्ति को सिमडेगा सदर अस्पताल लाया जा रहा था जिसकी मौत भी रास्ते में हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कुरडेग थाना पूलिस मौके पर पहुँची और आला अधिकारियों को घटना कि सूचना दी ।सूचना पाकर आये पूलिस के आला अधिकारियों ने 5 लोगो को गिरफ्तार कर लिया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतकों के नाम लालमती देवी,सुनील यादव,महेंद्र यादव,बिताली राम यादव हैं

