03-April-2020


Munaadi Breaking - जिला जेल के विचाराधीन बंदी की अस्पताल में मौत, आबकारी एक्ट के तहत निरुद्ध था मृतक



रायगढ़ मुनादी।।

आबकारी एक्ट के तहत जिला जेल में निरुद्ध एक बंदी की मौत हो गयी है। जेल प्रशासन के अनुसार उसे 7.30 बजे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसके मौत की खबर है।

बंदी हेमंत श्रीवास आबकारी एक्ट के तहत 1 अप्रैल को जिला जेल लाया गया था। 35 वर्षीय हेमंत क्व बारे में बताया जा रहा है कि जब उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया जा रहा था तब उसके हाथ बुरी तरह कांप रहे थे। अस्पताल मेम इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टेम के उपरांत ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News