03-April-2020


लॉकडाउन के चलते आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकारों को मिलेगा सहयोग, प्रेस क्लब की टीम ने लिया निर्णय, पत्रकारों के सुरक्षा बीमा के लिए मुख्यमंत्री से भी किया गया आग्रह



रायगढ़ मुनादी।।

आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकारों के लिए प्रेस क्लब सहयोग के लिए सामने आ रहा है। सभी सदस्यों से चर्चा के बाद प्रेस क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश शर्मा ने रायगढ़ शहर के ऐसे पत्रकारों की एक लिस्ट बनाई है। जो इस लॉकडाऊन के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर होनें के चलते घरेलू सामान नही खरीद पा रहे हैं और उनके लिए प्रेस क्लब की टीम अपने स्तर पर मदद के लिए आगे आई है। कार्यकारी अध्यक्ष नरेश शर्मा ने बताया कि इस मदद के लिए पूरी टीम एकजुटता के साथ उन पत्रकारों के साथ खडी है जिन्हें इस लॉकआउट के दौरान न तो वेतन मिल पा रहा है और न ही कोई आर्थिक सहयोग। जान जोखिम में डालकर दिन व रात समाचार संकलन में लगे पत्रकारों के लिए चावल, आलू, प्याज, दाल, तेल आदि की व्यवस्था की जा रही है और उनके घरों तक भी पहुंचाने की तैयारी कर ली गई है। प्रेस क्लब के अध्यक्ष वासुदेव मोदी, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनिल रतेरिया,  सचिव दिनेश मिश्रा, उपाध्यक्ष गणेश अग्रवाल, महेश शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य विनय पाण्डेय, संजय बोहिदार, आनंद शर्मा, मोहसीन खान, अविनाश पाठक, राजेश जैन, पुनीराम रजक, नवीन शर्मा,स्वतंत्र महंत,  सुशील मित्तल, युवराज सिंह आजाद, सुशील पाण्डेय, चूडामणी साहू, राकेश स्वर्णकार, नंदकुमार पटेल, अमित गुप्ता, आलोक पाण्डेय, अमित पाण्डेय, हरिशंकर गौराहा, सुनील नामदेव, शेषचरण गुप्ता, रामकुमार देवांगन सहित पूरी प्रेस बिरादरी ने इस पर अपनी सहमति देते हुए पत्रकारों के साथ इस संकट की घडी में पूरी एकता के साथ खडी है। प्रेस क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश शर्मा ने बताया हाल ही में रोजाना समाचार पत्र का वितरण करने वाले कई हाकरों को भी उनके घर में मदद पहुंचाई गई है और अब समाचार संकलन करने वाले पत्रकारों के लिए भी जरूरतमंद सामान उनके घर तक पहुंचा कर उनकी मदद के लिए सामने आ रहे हैं। उनका कहना है कि इस सहयोग में सभी पत्रकार अपने-अपने हिसाब से सहयोग दे रहे हैं इतना ही नही जिन पत्रकारों की लिस्ट मदद देने के लिए बनी है उनके नाम भी कभी भी सार्वजनिक नही किए जाएंगे। गुटबाजी एवं राजनीतिक छपास से दूर प्रेस क्लब हमेशा की तरह पूरी बिरादरी के साथ काम करता रहेगा। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए बीते 9 दिनों से जारी लॉकडाउन में पूरी बिरादरी जोखिम के साथ काम कर रही है और उसके लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी पत्रकारों के लिए राहत की घोषणा करने के साथ-साथ प्रत्येक पत्रकार का 50-50 लाख का बीमा करने की अपील प्रेस क्लब ने की है।  








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News