03-April-2020


लॉक डाउन के बीच अंजुमन कमेटी के सदस्य आए सामने और कहीं ये बात….. जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर



भटगांव मुनादी।।

सूरजपुर जिले के भटगांव में तहसीलदार व सीएमओ की उपस्थिति में की गई बैठक में सुन्नी अंजुमन कमेटी के सदस्यों के द्वारा कोरोना के संक्रमण की रोकथाम हेतु सोशल डिस्टेंसिंग को बढ़ावा देने हेतु जुम्में की नमाज समेत अन्य नमाज घर में ही पढ़ने की सहमति प्रदान किए। वही देश में फैले संक्रमण को रोकने व बचाव हेतु मुख्यमंत्री सहायता कोष में 51 सौ रुपए का चेक तहसीलदार के समक्ष पेश की। गौरतलब है कि देश में लगातार कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है जिससे केंद्र व राज्य सरकार लगातार सोशल डिस्टेंसिंग को बढ़ावा देने के लिए अपील करती नजर आ रही है वहीं शहर व गांव को लॉक डाउन कर लोगों से घर में ही रहने की अपील कर रही है। इसको लेकर शहर समेत गांव के चौक चौराहों पर पुलिस की तैनाती भी की गई है जिससे कम से कम लोग इस संक्रमण के शिकार हो सके एवं देश को करोना जैसे गंभीर महामारी के संक्रमण से बचाया जा सके।

बार-बार सरकार के द्वारा यह भी अपील की जा रही है कि लोग घर में ही रहकर अपने अपने धर्म की पूजा अर्चना करें इसके लिए कोई भी व्यक्ति मंदिर या मस्जिद का रुख करें। इसके बाद भी कई दफा देखने को मिल रहा है कि लोग बिना जान का परवाह किए बगैर मंदिर मस्जिदों में जाकर अपने धर्म के आस्था में लीन होकर पूजा अर्चना कर रहे हैं इसी बीच भटगांव के सुन्नी अंजुमन कमेटी के सदस्यों के द्वारा भटगांव स्थित नगर पंचायत के कार्यालय में सुश्री ऋतु राज सिंह तहसीलदार भटगांव एवं निलेश केरकेट्टा सीएमओ भटगांव के समक्ष अपनी अपनी सहमति प्रदान कर जुम्मे की नमाज समेत अन्य नमाज घर नहीं पढ़ने को कहा और साथ ही कोरोनावायरस से लड़ने हेतु मुख्यमंत्री सहायता कोष में 51 सौ रुपए डालने हेतु चेक प्रदान किया। और साथ ही कहा कि विगत कई वर्षों से भटगांव मदरसा संचालित है जो लॉक डाउन के बाद बंद कर दिया गया है।

बच्चों के उपयोग के राशन उनके पास आज भी रखे हुए हैं जिसे वह गरीब लोगों के उपयोग हेतु देना चाहते हैं। जिस पर सुश्री सिंह ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर आप लोगों के पास रखे राशन को हम लेकर गरीबों में वितरित करेंगे। इस अवसर पर अंजुमन कमेटी के सादर हबीब भाई एल्डरमैन अफरोज खान कामरेड मनोज पांडेय श्रमिक नेता अखलाख खान पूर्व पार्षद ताहिर रजा समेत कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News