03-April-2020


ब्रेकिंग जशपुर : राशन वितरण के दौरान पंचायत में हो रहा था ये काम ,पहुँची मुनादी की टीम फिर हुआ ये खुलासा …अधिकारी भी आये एक्शन में ,देखिये वीडियो और ऑडियो भी सुनिये…



जशपुर मुनादी।।

एक तरफ जहां छग सरकार कोई गरीब भूखा न रहे इसके लिए पूरी कटिबद्धता के साथ लगी हुई है वहीं पंचायतो में मुख्यमंत्री की सोंच और घोषणा को दरकिनार करते हुए गरीबो के राशन में कटौती का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। मामला जशपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत जामटोली का है।बताया जा रहा है कि प्रदेश के मुखिया की घोषणा के बाद इस पंचायर ने गरीबो को राशन बांटना तो शुरू कर दिया लेकिन राशन में कटौती के काम भी जोरो से शुरू कर दिए।

https://youtu.be/C_17B_qyRwo


इसका खुलासा तब हुआ जब पंचायत से कम चावल लेने वाले हितग्राहियों ने मुनादी डॉट कॉम के सामने पोल खोलने शुरू कर दिए।हितग्राहियों की शिकायत पर मुनादी डॉट कॉम की टीम जब राशन वितरण कर रही पंचायत के सरपँच के पास पहुंची तो सरपँच ने कबूल किया किया कि सभी हितग्राहियों से 2 -2 किलो चावल की कटौती की जा रही है और अबतक तकरीबन 35 हितग्राहियों के चावल से कटौती की गई है।मुनादी की टीम ने जब जशपुर फ़ूड इंस्पेक्टर से दूरभाष पर संपर्क किया और राशन कटौती की जानकारी दी तो फ़ूड इंस्पेक्टर ने सरपँच को दूरभाष केजरिए ही सभी हितग्राहियों को कटौती किये गए राशन को घर घर पहुंचाने के आदेश दिए ।फ़ूड इंस्पेक्टर से दूरभाष पर चर्चा के दौरान सरपँच ने 50 हितग्राहियों से 2-2किलो चावल कटौती किये जाने की जानकारी दी । हांलाकि सरपँच ने चावल कटौती किये जाने को लेकर सफाई भी दी है और कहा कि हितग्राहियों को बताकर कटौती किया जा रहा था ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News