रायपुर मुनादी।।
राज्य की पहली कोरोना मरीज ठीक होकर अपने घर जा रही है, वह ब्रिटेन से आई थी और खुद कोरोना की जांच के लिए अस्पताल पहुंची थी। जांच के बाद उसे पॉजिटिव पाया गया था तथा उसका AIIMS में इलाज चल रहा था। राज्य के स्वास्थ मंत्री एवम मुख्यमंत्री ने उसे शुभकामना दिया है।
राज्य में कुल 9 कोरोना मरीज पाए गए थे जिसमें अबतक 4 मरीज ठीक हो चुके हैं। इससे पहले दुर्ग, बिलासपुर, और रायपुर का एक मरीज ठीक हो गया था। अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या मात्र 5 राह गई है।

