03-April-2020


प्रतापपुर की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री के प्रयास को लोगों ने सराहा…… जानने के लिए पढ़िए खबर




प्रतापपुर मुनादी।


प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह के प्रयास से आजाक कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रतापपुर को कृषि संकाय के लिए शासन से अनुमति मिल गई है। इस बहुप्रतीक्षित मांग के पूर्ण होने से प्रतापपुर क्षेत्र के लोगों में हर्ष है।


उक्त जानकारी देते हुए मंत्री जिला प्रतिनिधि कुमार सिंहदेव ने बताया कि सम्पूर्ण विकासखंड में पिछले कई वर्षों से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं समेत अभिभावक गणों के द्वारा प्रतापपुर में कृषि संकाय की पढ़ाई आरम्भ कराने की मांग कर रहे थे। इसी के मद्देनजर आज राज्य शासन ने प्रतापपुर में कक्षा ग्यारहवीं हेतु कृषि संकाय के लिए अनुमति प्रदान कर दी है। इसके लिए आजाक विभाग के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रतापपुर को इसके संचालन की अनुमति दी गई है। उन्होनें बताया कि इसी सत्र से उक्त विद्यालय में कृषि संकाय के लिए प्रवेश की प्रक्रिया आरम्भ करा दी जाएगी। इसके लिए बजट में व्यवस्था भी कर दी गई है। प्रतापपुर में कृषि संकाय आरम्भ करने व इस बहुप्रतीक्षित मांग के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों में हर्ष का वातावरण है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News