03-April-2020


SECL ने अपने कामगारों के बीच किया मास्क का वितरण, सोशल डिस्टेनसिंग के लिए किया गया जागरूक, पढ़िए पूरी खबर



भटगांव मुनादी।।


देश में लगातार बहुत तेजी से बढ़ रही महामारी को रोकने व बचाव हेतु भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के सदस्यों के द्वारा एसईसीएल भटगांव क्षेत्र के शिवानी भूमिगत परियोजना नवापारा भूमिगत परियोजना व वर्कशॉप में मास्क का वितरण किया गया और साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग को रोजमर्रा के जीवन में अपनाकर काम करने की बात बताई गई।


उल्लेखनीय है कि एसईसीएल भटगांव क्षेत्र के भूमिगत परियोजना शिवानी व नवापारा में भारतीय कोयला मजदूर संघ के सदस्यों के द्वारा भूगर्भ के अंदर जाकर कठिन परिश्रम के द्वारा राष्ट्रहित में कार्य करके देश को ऊर्जा प्रदान करने वाले श्रमिकों को देश में फैली महामारी से बचाने हेतु मास्क का वितरण किया गया।

इस संदर्भ में श्रमिक संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि इन दिनों देश कठिन परिस्थितियों के बीच कोरोना वायरस जैसे महामारी से लड़ने हेतु लगातार प्रयास कर रहा है इसी कड़ी में आज हमारे संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा शिवानी व नवापारा भूमिगत परियोजना में कार्यरत कर्मचारियों अधिकारियों को मास्क वितरण कर उसे प्रतिदिन लगाने की बात बताई गई वही खदान के अंदर व खदान के बाहर काम करने वाले मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग को अपने दिनचर्या में अपनाने की अपील की गई। जिससे इस गंभीर महामारी से हम लोगों को लड़ने व बचाव करने में सफलता प्राप्त होगी। मास्क वितरण में संजय सिंह आशीष श्रीवास्तव सालिकराम समेत अन्य लोग उपस्थित थे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News