अंबिकापुर/ बलरामपुर मुनादी।।
बीते गुरुवार की देर शाम अंबिकापुर-रामानुजगंज एनएच 343 मुख्य मार्ग स्थित नगर पंचायत राजपुर के तहसील कार्यालय से महज 200 मीटर की दूरी पर सागौन प्लांटेशन के समीप तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई वही गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार उपरांत अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जहां इलाज के दौरान दोनों व्यक्तियों ने भी दम तोड़ दिया था। बताया जा रहा था कि आरक्षक कवि चौहान मनबोध मरकाम समेत छोटू कश्यप पल्सर बाइक में सवार होकर बलरामपुर की ओर गए थे एवं सभी काम निपटा कर वापस बरियों लौट रही रहे थे। कि इसी बीच अंबिकापुर से पटना सब्जी लेकर जा रही तेज रफ्तार पिकअप चालक के द्वारा इन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे यह दर्दनाक हादसा घटित हुआ। घटना के उपरांत पूरे बलरामपुर जिले के पूरे पुलिस महकमा में शोक की लहर व्याप्त है। इसी बीच मामले की जानकारी प्रदेश के मुखिया श्री भूपेश बघेल को भी लगी। तो उन्होंने भी तीनों मृतकों के परिवार के प्रति गहरी शोक जताते हुए संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम उनके साथ हैं। साथ ही उन्होंने बलरामपुर जिला प्रशासन को मृतकों के परिवारों को हरसंभव मदद करने हेतु निर्देशित किए हैं।

