03-April-2020


खाद्य मंत्री की पहल पर 43 करोड़ 70 लाख की लागत से सरगुजा का होगा विकास। विश्राम गृह, पुल पुलियों समेत और भी बहुत कुछ.......




अंबिकापुर मुनादी।।


छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण व संस्कृति मंत्री एवं सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमरजीत भगत के पहल से करीब 43 करोड़ 70 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों को राज्य शासन द्वारा स्वीकृति दी है। इनमें एक विश्राम गृह व पुल-पुलियों समेत 10 सड़क निर्माण कार्य भी शामिल है। ये सभी निर्माण कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ होंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से छेबरीढाबा से देवरी मार्ग पुल-पुलिया सहित 2 किलोमीटर सड़क निर्माण, 4 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से बरगीडीह से देवरी मार्ग 2 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य, 8 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से चिरंगा-घण्टाडीह-गोविंदपुर मार्ग 11 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य, 5 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से केरजू से एनएच 43 पहुंच मार्ग 7 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य, 7 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से सीतापुर से पेटला चैक तक 7.20 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य, 50 लाख रुपए की लागत से नर्मदापुर में नवीन विश्राम गृह निर्माण कार्य, 2 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से सरमना पहुंच मार्ग में मांड नदी पर पुलिया निर्माण कार्य, 2 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से कपाट बहरी से महेशपुर मार्ग में मांड नदी पर पुलिया निर्माण कार्य, 5 करोड 50 लाख रुपए की लागत से पेंट-पीडिया से मैनपाट तक 20 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य तथा 5 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से चलता से हर्रामार तक 20 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य शामिल है। इन सभी कार्यों का प्रकलन तैयार कर राज्य शासन के पास शिकायत हेतु भेजा गया था। जिसकी मंजूरी राज्य शासन द्वारा दे दी गई है। जल्दी सारे कार्य लोक निर्माण विभाग के देखरेख में प्रारंभ किए जाएंगे। जिसके लिए श्री भगत के द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर कार्यों की गुणवत्ता व निर्धारित समय अनुरूप पूरा करने हेतु निर्देश दिया गया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News