03-April-2020


जशपुर कलेक्टर का "कोरोना" के खिलाफ कुडुख अंदाज !कुडुख भाषा मे लिखा----एंग्गा विश्वास रई नेमहै जशपुरिया......सोशल मीडिया में शुरू हुई कलेक्टर की......



जशपुर मुनादी//.
कोई भी आदमी कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार न हो इसके लिए हर कोई अपने अपने हिसाब से अपने अंदाज में लोगो को इससे बचने का उपाय बताने और उपाय जानने में लगा हुआ है लेकिन कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों को जागरूक करने का जो अंदाज जशपुर कलेक्टर ने अपनाया उसकी तारीफ पूरे जिले में हो रही है ।     उरांव जनजाति बाहुल्य जिला जशपुर में उरांव जनजातियों के बीच कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जशपुर कलेक्टर नीलेशक्षीर सागर ने उरांव जनजाति की कुडुख भाषा का उपयोग किया।     कलेक्टर ने अपने फेसबुक वॉल पर कुडुख भाषा का प्रयोग करते हुए उरांव जनजाति को कोरोना के संक्रमण से बचने के उपाय बताए ताकि इस जनजाति के लोगों के बीच आसानी से उनकी बात पहुँच सके और ज्यादा से लोग इसके संक्रमण से बच सकें ।      कलेक्टर द्वारा कोरोना को लेकर कुडुख अंदाज में फैलाये जा रहे जागरूकता को मिशाल मानकर लोगो ने सोशल मीडिया में कलेक्टर की तारीफ शुरू कर दी है ।

आप भी पढिये कोरोना को लेकर ककेक्टर की कुडुख अपील 


"ओरमारिन जय जोहार!
इन्नेला नम्हैं राजी नूं कोंहा महामारी फै़लारकी ऱई। अत्तरूती बछ़रआगे सरकार जो नियम कानून तेंगा ली अधि अनुसार चलऱओत होले नैम्हैं एड़पा ता, पद्दा ता, राजी ता आलारिन बछा़बआ ओंगोत,  महते ई महामारी बढ़रो को। 
औंगे निम्हैं ती अर्जी नंदन कि नीम1. एड़पा नू ऱआ, बेगर काम ही बहरी अमा उरखा। 2. उनूम अड्डा बग्गे आलर अमके जुम़रआ।3. खे़क्खन् साबुन ती बने नोड़के,    दोसरर ही खेक्खा़ अमके ऐस़ड़आ।4. सर्दी- खांसी, नड़ी रई होले अपन ती तेंके अस्पताल नूं। 5. दोसरा राजी ती बरच़का आलर  पद्दा  नूं  ऱअनर होले पंचायत नूं तेंगोर। 
ओरोत ओरोत आलर ही जिंदगी बेस कीम़ती ऱई। अदगे नमा सजग और जागरूक ऱअना ऱई। अक्कुन निम्हैं सहयोग ही जरूरत ऱई। 
एंग्गा विश्वास ऱई नैम्हैं जश़पुरिया आलर कोरोना ती लड़ओत और जीतओत।"
जय जशपुर  !!जय छत्तीसगढ़  !!   आपको बता दें कि कलेक्टर ने दूसरी दफा जागरूकता के लिए कुडुख भाषा का इस्तेमाल किया है ।इससे पहले भी उन्होंने जनजागरूकता के लिए कुडुख भाषा मे भाषण देकर जशपुरिया लोगों का दिल जीतने की कोशिश की थी ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News