04-April-2020


कोरोना ब्रेकिंग :सरगुजा संभाग से कोरोना टेस्ट के लिए लिए गए सभी सेंपल के आये रिपोर्ट , मरकज से लौटे जमातियों की रिपोर्ट भी आयी,पढ़िये पूरी खबर



सरगुजा/ जशपुर मुनादी//

 
सरगुजा सम्भाग से और खासकर जशपुर जिले से राहत देने वाली खबर आ रही है।खबर ये है कि जशपुर जिले में कोरोना संक्रमण का अबतक एक भी मरीज का रिपोर्ट पॉजिटिव नही आया। विदेशों और देश के महानगरों से आये 23 लोगो के लिए गए सभी सेंपल के रिपोर्ट निगेटिव आये हैं।स्वास्थ विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक सरगुजा(अम्बिकापुर)से 25,कोरिया जिले से 21सुराजपुर जिले से 24 ,बलरामपुर से 22 और जशपुर जिले से23 सेंपल लिए गए थेऔर शुक्रवार की देर शाम तक टेस्टिंग की रिपोर्ट भी आ गयी जिसमे सभी के रिपोर्ट निगेटिव आये ।         गौरतलब है कि दिल्ली के निजमुद्दीन में तब्लीकि जमात के मरकज से अम्बिकापुर लौटेने वाले जमात से जुड़े 8 लोगों के भी सेंपल लिए गए थे जिनमें 7 लोगो के टेस्ट  रिपोर्ट का खुलासा गुरुवार को ही हो गया था और शुक्रवार की देर शाम को आये रिपोर्ट में 8 जमातियों समेत कुल 25 लोगो के रिपोर्ट भी आ गए जिसे पढ़कर आपको राहत मिल सकती है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News