जशपुर मुनादी।।
लॉक डाउन के नियमो की अनदेखी करने वाले एक पेट्रोल पंप को तत्काल प्रभाव से सीज करने की खबर आ रही है।खबर जशपुर जिले के पत्थल गाँव की है।जानकारी के मुताबिक पत्थल गांव स्थित तेज राम विजय कुमार पेट्रोल पर द्वारा लॉक डाउन के नियमो की अनदेखी करते हुए पेट्रोल विक्रय के समय सोशल डिस्टेंस का ख्याल नही रखा जा रहा है।शहर में गस्ती के दौरान पत्थल गाँव एसडीएम ने पेट्रोल पंप में भीड़ भाड़ देखी और तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया ।एसडीएम की इस कार्यवाही से शहर में हड़कम्प की स्थिति देखी जा रही है।

