रायपुर मुनादी।।
छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर से एक और मरीज का नाम सामने आया है। बताया जाता है कि यह मरीज नाबालिग है जिसकी उम्र मात्र 16 वर्ष है। पूरे राज्य में अब कोरोना मरीजों की संख्या 10 हो गई है। कोरबा के नाबालिग के बारे में बताया जाता है कि युवक महाराष्ट्र से आया था। हालांकि कोरोना से रिकवर करने वाले लोगों की संख्या अब 4 हो गई है। इस तरह एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 6 ही है।

