04-April-2020


ब्रेकिंग जशपुर :उड़ीसा के सरहदी इलाको में शुरु हुआ राहत कार्य ,कमर कसकर पंचायत के लोगो ने सम्हाला मोर्चा ,पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

उड़ीसा की सीमा पर स्थित जशपुर जिले के लावाकेरा ग्राम पंचायत में भी जरूरतमंदों को घर घर जाकर राशन बांटने का काम किया जा रहा है ।

जरूरतमंदों और गरीब हितग्राही अपने अपने घरों से न निकले और लॉक डाउन का पालन करें इसके लिए उनके लिए घर पहुँच सेवा बनायी गयी है।पंचायत के जनप्रतिनिधि घर घर जाकर राशन तो पहुँचा ही रहे हैं साथ ही साथ उनके हाथ धोने के लिए साबुन भी दिया जा रहा है ताकि वे ज्यादा से ज्यादा साबुन से हाथ धोकर कोरोना के संक्रमण को मार सकें। पंचायत के प्रतिनिधियों ने बताया कि राशन बांटने के अलावे लोगो को कोरोना के संक्रमण से बचने के उपाय भी बताए जा रहे हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News