04-April-2020


ब्रेकिंग जशपुर :राशन को लेकर पंचायत में जमकर हंगामा ,मौके पर पहुँची पूलिस,राशन लेने आयी महिलाओं ने राशन विक्रेता पर लगाये गंभीर आरोप ,अधिकारियो ने शुरू की कार्यवाही



जशपुर मुनादी//

ब्रेकिंग जशपुर :राशन को लेकर पंचायत में जमकर हंगामा ,मौके पर पहुँची पूलिस,राशन लेने आयी महिलाओं ने राशन विक्रेता पर लगाये गंभीर आरोप ,अधिकारियो ने शुरू की कार्यवाही

लॉक डाउन के दौरान ग्राम पंचायतों में चल रहे राशन वितरण में आये दिन गड़बड़ियां उजागर हो रही है।जशपुर के जामटोली ग्राम पंचायत में राशन की कटौती की खबर उजागर होने के बाद शनिवार को जिले के कुडुकेला ग्राम पंचायत में राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों के द्वारा जमकर हंगामा मचाया गया।हंगामा इतना बढ़ गया कि मौके पर पूलिस को आना पड़ा तब जाकर मामला शांत हुआ ।
मामला कुनकुरी जनपद पंचायत के कुडुकेला ग्राम पंचायत का है।कल पंचायत के द्वारा गाँव मे मुनादी कराके सुबह 8 बजे राशन के लिए बुलाया गया था।मुनादी सुनकर सभी ग्रामवासी सुबह 8 बजे ही चावल लेने पहुँच गए लेकिन साढ़े 12 बजे तक भी राशन विक्रेता राशन दुकान नही पहुंचा।लगभग पौने 1 बजे जब राशन विक्रेता दुकान खोलने आया तो ग्रामीणों ने हंगामा मचाना शुरु कर दिया।ग्रामीणों का आरोप है कि इस पंचायत में बिगत 5 माह से राशन नही बांटा गया और इस संकट की घड़ी में भी उनकी अनदेखी की जा रही है।8 बजे सुबह से ग्रामीण भूखे प्यासे दुकानदार का इंतज़ार कर रहे है।
राशन लेने आई महिलाओं ने राशन विक्रेता के विरुद्ध गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि 2 महीना पहले राशन विक्रेता ने गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनाने के लिए उनसे 500 रुपये से 1500 रुपये तक लिए लेकिन गरीबी रेखा का कार्ड न बनाकर अमीरी वाला कार्ड बना दिया।
ग्रामीण न केवल हंगामा करते रहे बल्कि उन्होंने फ़ूड इंस्पेक्टर को भी मौके पर बुला लिया और जब हंगामे की सूचना नारायणपुर थाने की पूलिस को मिली तो नारायणपुर पूलिस भी मौके पर पहुँच गयी है।फिलहाल फ़ूड इंस्पेक्टर के द्वारा ग्रामीणों की शिकायत पर कार्यवाही की जा रही है और पूलिस माहौल को शांत करने में लगी है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News