जशपुर मुनादी।
कोरोना की जकड़ में इस समय पूरा देश है, और इसे रोकने का हर संभव प्रयास जारी है। चाहे वह लॉक डाउन हो चाहे इस संबंध में लोगों के बीच जानकारी पहुंचाना कि इस संक्रमण को रोका कैसे जाए, और लोग अपना व्यवहार इस समय कैसा रखें।
इन सबके बीच निकलकर लोग आ रहे हैं कोई धन से, कोई तन से, कोई मन से इस रोग से लड़ने में लगा हुआ हैं, हालात हैं, मुश्किलें है पर जज्बा भी है, उस जज्बे से ही देश का हर व्यक्ति इस बीमारी से निजात पाने की ओर अपना संजीदा कदम बढ़ा रहा है।
आज जशपुर जिले के बगीचा नगर पंचायत में कुछ ऐसा ही नजारा हमने मुनादी के कैमरे से कैद किया, दरअसल लोगों को दो महीने का राशन एकमुश्त राहत के रूप में सरकार ने देने का फैसला किया है। वहीं प्रशासन ने भी अपनी तरफ से बगीचा में यही प्रयास कर रही है कि इन व्यवस्थाओं को भी करना है साथ सरकारों की तरफ से जारी गाइडलाइन भी अमल में रहे। राशन विक्रेता खुद वार्डों में पहुंच एक मैदान का चुनाव कर रहे हैं। और एक व्यस्था यह सुनिश्चित कर रहा कि सोशल डिस्टेंस का पालन हो, और लगभग राशन लोगों के घर तक पहुंच जाए।
वहीं जनप्रतिनिधि भी पहुंच रहे है कि सोशल डिस्टेंस के इस जगह पर जानकारी और सुझाव दे दिया जाए कि मेरा वार्ड, मेरा गांव सुरक्षित रहे।

नगर पंचायत बगीचा के अध्यक्ष डॉ बाखला नगरीय क्षेत्र में वार्डवासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए राशन वितरण की इस जगह पर हितग्राहियों को सचेत के साथ बचाव हेतु उपाय बताते दिखे। यह भी सचेत करते दिखे की हाथ मिलाने की जगह भारतीय परंपरा अनुसार नमस्ते का उपयोग करें।वहीं राशन वितरण वाले जगह पर वार्ड पार्षद प्रेरणा थवाईत भी मास्क का वितरण करते दिखी। हम आपको यह भी बता दें कि नगर पंचायत बगीचा के अध्यक्ष हालिया गवर्नमेंट रिटायर्ड डॉक्टर के साथ रिटायर्ड सीएमएचओ बलरामपुर रह चुके हैं।

