04-April-2020


Munaadi Breaking - इधर बेटा आइसोलेशन से बाहर निकला उधर बाप को हो गयी जेल , बेटा की सलामती के लिए कर रहा था ये काम….पढ़िये पूरी खबर



कोरबा मुनादी।।

बेटे को कोरोना वायरस का संक्रमण न हो और आईशोलोशन से सुरक्षित बाहर निकलने का मन्नत पूरा होते ही एक पिता ने खुश होकर गाँव वालों को बकरा भात का भोज कराने लगा ।बकरा भोज की खबर जब पूलिस को लगी तो पूलिस ने लॉक डाउन का उलंघन करने के आरोप में पिता को जेल भेज दिया ।


पुरा मामला कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र का है।यहां के पौड़ी ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम मड़वा महुआ के रहने वाला दीपक पटेल जब कोरोना संक्रमण के दस्तक के बाद रायपुर से गाँव वापस लौटा तो स्वास्थ विभाग ने उसका स्वास्थ परीक्षण कर उसे होम आएसोलोशन में रख दिया ।14 दिनों के होम आईशोलोशन के दौरान दीपक अपने घर से दूर एक घर मे रहकर आईशोलेट रहा।इस बीच उंसके पिता कौशल पटेल भगवान से बेटे को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए न केवल भग्वान से दुआ मांगते रहे बल्कि सब कुछ ठीक ठाक रहने पर बकरा बलि का बदना(मन्नत)भी बद दिया।14 दिन गुजर गए बेटा होम आएसोलोशन से सकुशल बाहर भी आ गया फिर तो पिता के खुशी का ठिकाना नही और खुशी के मारे रामनवमी के दिन उसने बकरा बलि की मन्नत पूरी करते हुए गांव के जात भाईयों को बकरा भात खाने घर बुलवा लिया।लॉक डाउन के दौरान बकरा भात का आयोजन गाँव के कुछ जागरूक लोगो को हजम नही हुआ और उन्होंने पाली थाना में इसकी शिकायत कर दी।शिकायत मिलते ही पाली थाना पूलिस कौशल पटेल के पास आ गयी और बकरा भात का पंचनामा बनाकर कौशल पटेल को धारा 151 के तहत जेल भेज दिया।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News