रायगढ़ मुनादी।।
संकट की इस घड़ी में सहयोग हेतु पूरा मीडिया जगत जी-जान से जुटा हुआ है l अपनी जान हथेली पर रखकर मीडिया कर्मी सेवा की नई इबारत लिख रहे है l इस क्रम में केलोभुमि के संपादक आलोक पाण्डेय ने रक्तदान का संकल्प लिया l आलोक पांडेय के आग्रह पर मुक्तिनाथ प्रसाद बबुआ, आशीष रंगारी, आकाश यादव व चंद्रिका पटेल ने संजीवनी नर्सिंग होम में रक्तदान किया l
कोरोनो वायरस को लेकर लॉक डाउन का असर ब्लड बैंक पर भी पड़ा है l संजीवनी नर्सिंग होम में मौजूद ब्लड बैंक समाप्त होने की जानकारी जैसे ही आलोक पांडेय की हुई उन्होंने तत्तकाल स्वयं रक्तदान किया और साथ मे अन्य लोगो को प्रेरित किया l

यह बताना लाजमी होगा कि गत वर्ष जुलाई को भी इसी टीम ने केलो भूमि के पहल पर रक्तदान किया था l नर्सिंग होम के संचालक पुरुषोत्तम अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया l ब्लड बैंक के प्रदीप पांडेय ने कहा कि संकट की घड़ी में यह रक्तदान 50 यूनिट के बराबर है l आलोक पांडेय के इस कदम की शहर में सर्वत्र प्रशंसा हो रही है l


