रायगढ़ मुनादी।।
कांग्रेसी नेता अनिल अग्रवाल चीकू और पूर्व पार्षद विजय चंद्र टोप्पो राजू ने समूचे बापू नगर क्षेत्र में सेनिटाइजर और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर पूरे क्षेत्र क़ो कोरोना मुक्त करने अपनी महती जिम्मेदारी निभाई ।
कोरोना वायरस लॉक डाउन में सभी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे है कोई भूखा नहीं सो रहा है । छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित रायगढ़ में सभी की राशन व्यस्था पूरी हो रही है , ऐसे में कांग्रेसी नेता अनिल अग्रवाल चीकू और पूर्व पार्षद प्रदीप विजय चंद्र टोप्पो ने ने भी अपनी अलग तरह .की जिम्मेदारी निभाई। जैसा की सभी जानते है कि लॉक डाउन के दौरान सभी क्षेत्रों क़ो सेनिटाइज किया जा रहा है लेकिन जिस क्षेत्र से माता-बहने और भाई लोग पूरे शहर क़ो साफ रखने में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते है।

क्यों न हम उस बापू नगर क़ो सेनिटाइज करें यह मन मे आया और इस पर कांग्रेसी नेता अनिल अग्रवाल चीकू और पूर्व पार्षद प्रदीप विजय चंद्र राजू टोप्पो ने इस वार्ड में वो किया जो किसी ने सोचा नहीं होगा। इन दोनों नेताओं ने सुबह छह बजे सेनिटाइजर व ब्लीचिंग पाउडर लाकर पूरे तीन घंटे घूम-घूमकर छिड़काव किया। इस दौरान लॉक डाउन के नियमों का पूरी तरह ध्यान रखा गया था। दोनों ही नेताओं .के इस .पहल की पूरे शहर में चर्चा है।

कांग्रेसी नेता अनिल चीकू और राजू टोप्पो ने कहा की रायगढ़ शहर के नागरिक व पुलिस व्यवस्था अच्छा काम कर रहा है हमने भी इस अभियान में .कुछ अलग करके अपनी जिम्मेदारी निभाई है यह निरंतर जारी रखने का प्रयास रहेगा जो उत्कृष्ट रायगढ़ के समान होगा।


