04-April-2020


मुनादी ब्रेकिंग :- शक्कर कारखाना के गन्ना कृषकों के लिए आई अच्छी खबर, लेकिन कारखाना के लिए भी चुनौती कम नही जाने के लिए पढ़ें पूरी खबर.......



प्रतापपुर मुनादी से मुकेश गोयल की रिपोर्ट।।
25 मार्च से पूर्णतः लॉकडाउन मां महामाया शक्कर कारखाना में 6 अप्रैल से फिर से गन्ने की खरीदी आरम्भ कर दी जाएगी। कारखाना प्रबंधन के इस निर्णय से 8 विकासखंड के गन्ना कृषकों को काफी राहत मिलने के आसार है। अचानक लॉकडाउन से गन्ना कृषक पेशोपेश में थे। इधर लॉकडाउन के बीच फिर से गन्ना की खरीदी के दौरान सोशल डिस्टेन्स का पालन भी किसी चुनौती से कम न होगी।

मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना केरता से किसानों के लिए अच्छी खबर आई है। आज कारखाना प्रबंधन ने 6 अप्रैल से गन्ने की खरीदी के लिए रणनीति बना ली है। इसके लिए कारखाना की ओर से जारी ज्ञापन में कारखाना के प्रबंध संचालक ने इसके लिए कारखाना के समस्त कर्मचारी, ठेकेदार, श्रमिक, परिवहनकर्ता, गन्ना कृषक को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए निर्धारित गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया है। प्रबंधन ने इसकी जानकारी प्रदेश के सहकारिता सचिव सहित समस्त उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित करते हुए दी है। इधर कारखाना आरम्भ होने से 8 विकासखंड के गन्ना कृषक खुश है। लॉकडाउन से पूर्व तक कारखाना अपने लक्ष्य का लगभग 60 फीसदी गन्ना ही पेराई कर सका था, अचानक लॉकडाउन से 40 फीसदी किसान के समक्ष पेशोंपेश की स्थिति निर्मित हो गई थी। किसानों के लिए इस सुखद समाचार के साथ कारखाना प्रबंधन के समक्ष लॉकडाउन के निर्देश का पालन कराना भी आसान नहीं होगा।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News