Big breaking jashpur जुरू डाँड़ घटना के बाद आया नया मोड़ , मृतकों के परिजनों से मिलने गए भाजपा नेता जूदेव के सामने परिजनों ने किया बड़ा खुलाशा , कहा- कांग्रेस के नेताओं ने ......देखिये वीडियो,पढिये पूरी खबर

munaadi news image
September 08, 2025



Big breaking jashpur जुरू डाँड़ घटना के बाद आया नया मोड़ , मृतकों के परिजनों से मिलने गए भाजपा नेता जूदेव के सामने परिजनों ने किया बड़ा खुलाशा , कहा- कांग्रेस के नेताओं ने ......देखिये वीडियो,पढिये पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मूनादी ।। जिले के बगीचा जुरू डाँड़ में गणेश विसर्जन के दौरान हुए हादसे में 5 ग्रामीणों की मौत के बाद जिले की राजनीति उफान पर है । इस मामले को लेकर घटना के दूसरे दिन कांग्रेस द्वारा 50 लाख  मुआवजे की मांग को लेकर किये गए चक्का जाम के बाद इस मामले में आज तब नया मोड़ आ गया जब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप जूदेव सोमबार को मृतक के परिजनों से मिलने जुरू जुरू डाँड़ पहुँचे । मृतकों के घर पहुँचे भाजपा नेता प्रबल प्रताप जूदेव से मृतक के परिजनों ने बताया कि कांग्रेस नेताओं ने उन्हें 50 लाख मुआवजा दिलाने की बात कही और आंदोलन के लिए उन लोगो ने ही उकसाया । मृतक के परिजनों के बयान का वीडियो भी सामने आ गया गया है जिसमे मृतकों के परिजनों में से एक युवक प्रबल प्रताप को आंदोलन के दिन की पूरी कहानी बयां कर रहा है । उसके मुताबिक मृतक के परिजनों को कांग्रेस के नेताओं ने 50 लाख मुआवजा दिलाने का प्रलोभन देकर कहा था कि शव को प्लास्टिक में लपेटकर शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम करना है। परिजन इनके प्रलोभन में आ गए और फिर सारा दिन यहाँ चक्का जाम चलता रहा । 

Advertisement

Advertisement

Advertisement

उन्होंने क्या कुछ कहा उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है लेकिन इस मामले में यह बताना जरूरी है कि बीते मंगलवार को हुए हिट एंड रन के मामले के बाद प्रबल प्रताप इकलौते भाजपा नेता हैं जो परिजनों से आज मिलने पहुंचे थे। 

प्रबल प्रताप जूदेव ने मूनादी डॉट कॉम से दूरभाष पर चर्चा के दौरान कहा कि "यह राजनीति का सबसे घृणित और अमानवीय चेहरा है। मृतक के शव पर राजनीति करना नीचता की पराकाष्ठा है। कांग्रेस पार्टी को इस कृत्य पर मृतक परिवारों और समाज से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।”


Advertisement

Advertisement

देखिये पूरा वीडियो,सुनिये ,क्या बोले मृतक के परिजन


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News