बलरामपुर मूनादी ।। फिर आज एक जँगली हाथी की मौत की खबर आ रही है।हाथी की मौत कैसे हुई इसका अभी तक खुलाशा नहीं हुआ है।

मामला बलरामपुर जिले के महावीरगंज का है।जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार रात की है। रात करीब 9 बजे गांव के एक ग्रामीण के घर के सामने नर हाथी का शव देखा गया।हांथी का शव जब ग्रामीणों ने देखा तो वन विभाग को इसकी सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही डीएफओ आलोक वाजपेयी अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे घटना का जायजा लिया।
हाथी की मौत कैसे हुई इसका खुलाशा फिलहाल नहीं हो पाया है लेकिन इस खबर के बाद वन विभाग में हड़कम्प जरूर मच गया है ।