Breaking Jashpur पंचायत में धक्का -मुक्की और मारपीट ! वीडियो हुआ वायरल , फिर हुआ थाना पुलिस , सरपँच और सचिव के साथ साथ ये भी....देखिये हंगामे का वीडियो,पढिये पूरी खबर

munaadi news image
July 13, 2025



Breaking Jashpur पंचायत में धक्का -मुक्की और मारपीट ! वीडियो हुआ वायरल , फिर हुआ थाना पुलिस , सरपँच और सचिव के साथ साथ ये भी....देखिये हंगामे का वीडियो,पढिये पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी ।। जिले के ग्राम पंचायत सन्ना में राजनीति चरम पर है। इस बार यहाँ सरपँच - पँच और सचिव के बीच बुरी तरह ठन गयी है। बात इतनी बढ़ गयी है कि पूरा मामला थाना पुलिस तक जा पहुँचा है। 

Advertisement

Advertisement

Advertisement

रविवार को ही सन्ना थाने मे 2 शिकायत आयी पहली शिकायत सन्ना ग्राम पंचायत के सचिव राजेन्द्र यादव और बगीचा के पंचायत सचिव संघ के द्वारा थाने में शिकायत की गई है कि सचिव राजेन्द्र यादव के साथ पंचायत के वार्ड वार्ड पंच रिषु केशरी और ग्राम पंचायत के सरपँच अरविंद कुजुर के विरुद्ध सचिव और सचिव संघ ने पंचायत भवन में धक्का मुक्की और मारपीट की शिकायत की है।  सचिव और सचिव संघ का आरोप है कि 2 जुलाई को सरपँच की अध्यक्षता में पंचायत में एक बैठक बुलाई गई थी बैठक में किसी भुगतान को लेकर विवाद शुरू हो गया इसी दौरान वार्ड पंच रिशु केसरी के द्वारा पंचायत सचिव राजेन्द्र यादव के साथ धक्का मुक्की और मारपीट की गई। उक्त घटना का वीडियो भी उन्होंने जारी किया है।


 इधर दूसरी ओर रविवार को ही यहाँ के सरपँच अरविंद कुजूर सहित कई लोगो के हस्ताक्षर के साथ थाना सहित विभागों में भी लिखित शिकायत की गई है। इनके द्वारा किये गए शिकायत में पंचायत सचिव राजेन्द्र यादव के द्वारा पंचायत में मनमानी करने और पंचायत सचिव पद का धौंस जमाने का आरोप लगाया गया है । 2 जुलाई की बैठक का जिक्र करते हुए शिकायत में लिखा गया है कि बैठक में लिए गए निर्णयों को रजिस्टर में दर्ज किया जाना होता है और इसकी जानकारी सम्बंधित पंचों को दी जाती है लेकिन सचिव के द्वारा जानकारी देने के बजाय धौस दिखाया जाता है ।


 इस पूरे मामले में मजेदार ट्वीस्ट यह है कि घटना के 11 दिन बाद शिकायत हुई है। 2 जुलाई की बैठक के दौरान विवाद हुआ फिर 11 दिनों बाद इस मामले की शिकायत क्यों हुई यह अपने आप मे एक बड़ा सवाल है ।

Advertisement

Advertisement

 बहरहाल 2 जुलाई को पंचायत में जो हंगामा हुआ उसका वीडियो मुनादी डॉट कॉम के पास उपलब्ध है।आप भी देखिये पूरा वीडियो


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News