राजस्व रिकार्ड में नाम सुधार के नाम पर 1 लाख की मांग, 60 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया तहसील का बाबू....पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
May 29, 2026



राजस्व रिकार्ड में नाम सुधार के नाम पर 1 लाख की मांग, 60 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया तहसील का बाबू....पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।।  ग्रामीण के राजस्व रिकार्ड में नाम सुधारने के नाम पर 1 लाख की रिश्वत मांगने वाले बाबू को एसीबी की टीम ने आज 60 हजार रूपये लेते रंगे हाथ पकडा है। आरोपी के खिलाफ  भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धसकामुडा का रहने वाला भानुप्रताप पटेल ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत करते हुए बताया था कि उसके परिचित की एक महिला कंचनबाई का धसकामुडा स्थित जमीन के रिकार्ड में नाम कचरा लेख हो गया था तथा उसके द्वारा कंचन बाई की जमीन को क्रय किया जाना था जिस पर अपना नाम सुधारने के लिये कंचन बाई उसे जिम्मेदारी दी थी। कंचन बाई ने नाम सुधार के लिये तहसील कार्यालय छाल में आवेदन दिया था, जिसके एवज में तहसील के बाबू तुलाराम पटेल ने 1 लाख रूपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। किंतु वह बाबू को 1 लाख रूपये नही देना चाहता था बल्कि उसे रंगे हाथ पकडवाना चाहता था। जिसके बाद उसने एसीबी में मामले की शिकायत कर दी।  

एसीबी की टीम ने शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाये जाने के बाद प्रथम किश्त की राशि के रूप में 60 हजार रूपये देकर प्रार्थी को दी गई जिस पर ट्रैप की योजना तैयार की गई। इसी क्रम में आज प्रार्थी को तहसील आफिस छाल में आरोपी तुलाराम पटेल के पास भेजा गया। जहां आरोपी ने प्रार्थी से रिश्वत की रकम लेते ही एसीबी की टीम ने रंगे हाथ आरोपी को पकड़ा है। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी का मूल पद शिक्षक है, जो कि तहसील छाल में बाबू के रूप में अटैच था।  



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News