छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा में गरबा का आयोजन, रायगढ़ ब्यूटी एसोसिएशन की पहल

munaadi news image
September 27, 2025



छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा में गरबा का आयोजन, रायगढ़ ब्यूटी एसोसिएशन की पहल

munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। शारदेय क्वांर नवरात्रि महापर्व की सर्वत्र धूम है। भक्ति के इस पावन अवसर पर माता जगतजननी माँ भवानी की निसदिन आराधना पूजा उनके विविध रुपों की हो रही है और आध्यात्मिक खुशी के माहौल में भक्तगण माता अंबे की प्रतिमा के समक्ष मनभावन गरबा नृत्य के माध्यम से अपनी श्रद्धा को उत्साह के साथ प्रकट कर रहे हैं। आध्यात्मिक ऐसे क्षण में शहर की रायगढ़ ब्यूटी एसोसिएशन ने भी विगत दिवस होटल आशीर्वाद में छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा में सज धजकर युवतियों व महिलाओं ने शानदार गरबा नृत्य का आयोजन किया। 

Advertisement


एक दिवसीय नृत्य की प्रस्तुति 

अध्यक्ष श्रीमती मंजूला त्रिपाठी ने बताया कि गरबा नृत्य प्रस्तुति के कार्यक्रम को रायगढ़ ब्यूटी एसोसिएशन की पहल से किया गया। सर्वप्रथम माता भवानी की पूजा - अर्चना मुख्य अतिथि रेखा, लता ठाकुर, कामिनी त्रिपाठी, सत्यभामा वैष्णव की।वहीं इस अवसर पर अनिता साहू, ज्योति उरांव, प्रियंका, बबीता, श्रुति, रंजना,सुषमा, शशिमाली, पिंकी, ममता नायक की उपस्थिति रही। 


दिया गया बेस्ट गरबा डांस पुरस्कार  

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन दोपहर तीन से रात सात बजे तक पारिवारिक माहौल में किया गया। छत्तीसगढ़ी गरबा डांस प्रतियोगिता करवाने का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देना है। वहीं यह प्रतियोगिता दो ग्रुप में आयोजित की गई थी। जिसमें 22 प्रतिभागियों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया और छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा में सज - धजकर अपनी शानदार प्रस्तुति दी।


प्रतियोगिता के अंतर्गत बेस्ट डांडिया पुरस्कार प्रथम अंशु साहू ,गुंजा साहू व द्वितीय प्रांशी यादव,निकिता साहू को दिया गया। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News