रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में नर कंकाल मिलने से सनसनी,पुलिस ने अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा, मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी..................पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
November 15, 2025



रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में नर कंकाल मिलने से सनसनी,पुलिस ने अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा, मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी..................पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image

दुर्ग मुनादी।। रेलवे फाटक के समीप झाड़ियों में नर कंकाल मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर अवशेषों को एकत्रित करते हुए पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मामला दुर्ग के कुम्हारी रेलवे स्टेशन के पास का है। 

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार बकरी चराने गए एक ग्रामीण ने कुम्हारी रेलवे स्टेशन के पास स्थित फाटक के पास सड़ी गली लाश मिलने की सूचना आसपास के लोगों को दी। जिसके बाद डायल 112 की टीम को भी घटना से अवगत कराया गया। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक के शव के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिये मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया है। 

पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी रिपोर्ट का भी मिलान किया जा रहा है। ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का कुछ पता चल सकेगा, फिलहाल पुलिस पूरे मामले को जांच में ले लिया है। 



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News