रायगढ़ मुनादी।। दोस्तों के घुमने गया एक युवक नहाते समय 35 फीट पुल के उपर से नदी में ऐसा कुदा कि गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई है। 23 घंटे बाद डीडीआरएफ की टीम ने युवक के शव को ढूंढ निकाला है। इस घटना के बाद से मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार छाल क्षेत्र के हाटी गांव में रहने वाले तीन दोस्त जयसिंह अगरिया, पिंटू निषाद एवं हीरालाल मंगलवार की सुबह तीनों घुमने-फिरने के नाम से धरमजयगढ़ क्षेत्र के अंबेटिकरा गए हुए थे। जहां तीनों मांड नदी में नहा रहे थे इसी बीच अचानक जयसिंह अगरिया का मन बदला और वह पुल के उपर से कूदने का विचार किया और अपने एक दोस्त को वीडियो बनाने को कहा। इस दौरान उसने दोस्तों ने उसे मना भी किया लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा, और फिर जैसे ही वह 35 फीट उपर से पानी में कूदा जिसके बाद से वह बाहर नही निकल सका। इस घटना के बाद उसके दोस्त काफी खोजबीन किये लेकिन जयसिंह के नही मिलने के बाद उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों के साथ-साथ पुलिस को भी दी।
मांड नदी में युवक के लापता हो जाने की जानकारी मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम पहुंचकर युवक की पतासाजी की लेकिन देर शाम तक कुछ पता नही चलने के बाद आज सुबह से फिर ये डीडीआरएफ की टीम रेस्क्यू आपरेशन में जुटी हुई थी और आखिरकार 23 घंटे से बाद डीडीआरएफ की टीम ने युवक के शव को बरामद कर लिया है। जिसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मांड नदी के पुल उपर से युवक के कूदने के बाद से लापता हो जाने की घटना के बाद मौके पर पहुंचे क्षेत्र के लोगों ने बताया कि अंबेटिकरा मांड नदी के पास पानी में डूबने मौत की घटनाएं हर साल होते रहती है। इस जगह में पानी की गहराई अधिक होनें के चलते यहां डूबने वालों के शव को बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला जाता है।
बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से कल शाम से घटना स्थल पर लोगों की भीड़ के अलावा पुलिस एवं गोताखोरों की टीम पहुंचकर पानी में डुबे शख्स की तलाश में जुटी हुई है। पानी गहरा होनें के चलते ना तो गोताखोरों की टीम सतह तक नही पहुंच पा रही थी और ना ही उनका हुक नीचे तक पहुंच पा रहा है, ऐसे में लापता युवक को ढूंढने आक्सीजन मॉक्स मंगाया जा रहा था इसी बीच युवक का शव बरामद हो गया है।
इस संबंध में धरमजयगढ़ थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे चुके हैं और एसडीआरएफ को घटना स्थल पर बुलाया गया है। आज सुबह से रेस्क्यू आपरेशन के जरिये युवक के शव को बरामद करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।